India vs England 2nd Odi: 246 पर सिमटी इंग्लैंड की टीम
Lords: इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच हो रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 246 पर सिमटी। इंडिया को इस सीरीज को अपने नाम करने के लिए 50 ओवर में 247 रन चाहिए।
इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच हो रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को 246 रन पर ऑल आउट कर दिया। इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले पावरप्ले ने अच्छी शुरुआत की थी। इंग्लैंड में अपना पहला विकेट जेसन रॉय के रूप में 8.5 वे ओवर में 41 रन पर खोया।
जॉनी बेयरस्टो अपने अच्छे फॉर्म दिखा ही रहे थे, पर युजवेंद्र चहल की गुगली को समझ नहीं पाए और एक बड़ा शॉट मारने के चक्कर में 38 रन बना कर बोल्ड हो गए। यूजी चहल ने जो रूट को सिर्फ 11 रन पर LBW कर दिया। बेन स्टोक्स भी अच्छी शुरुआत के बाद बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बॉल मिस कर दिया और लेग बिफोर आउट हो गए।
इंग्लैंड के कप्तान को मोहम्मद शमी ने यॉर्कर डालकर बोल्ड कर दिया। लियाम लिविंगस्टन भी अच्छे शॉट लगाने के बाद 33 रन बना कर हार्दिक पंड्या का शिकार बने। मोईन अली और डेविड विली के बीच एक अच्छी साझेदारी बन रही थी। मोईन अली ने 64 बॉल पर 47 रन और डेविड विली ने 49 बॉल में 41 रन बनाए।
इसके अलावा ओवरटन ने 10 रन, कार्स ने 2 रन और टॉपले ने 3 रन बनाए। इंग्लैंड की पूरी टीम 49 ओवर में 246 रन बना कर ऑल आउट हो गई।
इंडिया के युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिए।
पिछले मैच में अच्छे फॉर्म में दिख रहे रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम को एक अच्छी शुरुआत देने के कोशिश करेंगे। वही इंग्लैंड को टीम चाहेगे की वो इन दोनो खिलाड़ियों को जल्दी आउट करके इंडिया पर दबाव डाले।
