India vs England 3rd Odi Preview |Predicted Playing 11

 India vs England 3rd Odi Preview |Predicted Playing 11 


India vs England 3rd odi preview


Manchester: इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच सीरीज का अखरी और निर्णायक मैच आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा। तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 के बराबरी पर खड़ी है। क्या इंडिया इस मैच की जीतकर इंग्लैंड को इंग्लैंड में सीरीज हराएगी। या फिर इंग्लैंड इस मैच को जीत कर इस सीरीज को अपने नाम करती है। 


सीरीज के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह के 6 विकेट और रोहित शर्मा के धुआधार बैटिंग के चलते इंडिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया था। इंडिया ने सीरीज की शुरुआत जीत से करकर इंग्लैंड को प्रेशर में डाल दिया था। इंडिया के पास मौका था की दूसरा मैच जीतकर यह सीरीज अपने नाम करले। पर दूसरे मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों के प्लान कुछ अलग ही थे। 


दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रन बनाए थे। रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया 146 पर ही ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली ने 6 विकेट लेकर इंडियन टीम की बैटिंग लाइनअप को ढेर कर दिया। इंग्लैंड ने दूसरा मुकाबला 100 रनों से जीत लिया। आज जो टीम यह मैच जीतेगी उसके नाम यह सीरीज भी होगी। 


इंडिया टीम की प्लेइंग इलेवन

पिछले मैच में इंडिया टीम की यह प्लेइंग इलेवन थी

Rohit Sharma

Shikhar Dhawan

Virat Kohli

SuryaKumar Yadav

Rishabh Pant

Hardik Pandya

Ravindra Jadeja

Mohammed Shami

Jasprit Bumrah

Y. Chahal

P. Krishna


इस मैच में भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन यही हो सकती है। टीम अगर चाहे तो प्रसिद्ध कृष्णा की जगह किसी और तेज गेंदबाज को जगह दे सकती है। इसके अलावा टीम ने कोई अन्य बदलाव की उम्मीद नहीं है।


टीम इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

पिछले मैच में इंग्लैंड ने ठीक ठाक बैटिंग की थी। पर इंग्लैंड अब तक हुए दोनो मैचों में ऑल आउट हो चुकी है। ये थी पिछले मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

J. Roy

J. Bairstow

J. Root

B. Stokes

J. Buttler

L. Livingston

M. Ali

D. Willey

R. Topley

C. Overton

B. Carse



इंग्लैंड के पास नंबर 8 तक बैटिंग ऑप्शन है। पिछले दोनो मैचों में अच्छे फॉर्म में नहीं दिखे जेसन रॉय के जगह पर इंग्लैंड फिल साल्ट को ओपनर के लिए जगह दे सकती है। पर शायद टीम इंग्लैंड भी इस मैच में भी बिना किसी बदलाव के साथ मैच खेले। 



Post a Comment

Previous Post Next Post