टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इसी साल शुरू होने वाले T 20I वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह सीरियस बैक पेन के कारण पूरा वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को ये दूसरा सबसे बड़ा झटका है। सोर्सेज का कहना है की जसप्रीत बुमराह को 4 से 5 महीने लग सकते हैं ठीक होने में। L इससे पहले रविन्द्र जडेजा टीम इंडिया से बाहर हो गई हैं। जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं। टीम इंडिया के लिए डेथ ओवरों में जसप्रीत बुमराह बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं।
T 20I वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप के स्क्वाड में दीपक चहर और मोहम्मद शमी स्टैंड बाई खिलाड़ी के रूप में रक्खे गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाउंसी पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए मोहम्मद शमी इंडिया की अगली पसंद हो सकते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया मोहम्मद शमी के जगह दीपक चहर को मौका दे सकती है।
अब देखने वाली बात यह है की बुमराह के जगह T 20I वर्ल्ड कप के स्क्वाड में किसे जगह मिलती है।
