India vs England 3rd Odi Quick Match Summary| रिषभ पंत और हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया को दिलाई जीत
Manchester: इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच हुए तीसरे और सीरीज के आखरी मैच को इंडिया ने 5 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा इंग्लैंड को इंग्लैंड में एकदिवसीय सीरीज जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान यह कारनामा किया था।
इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया बस एक बदलाव के साथ खेलने उतरी थी। टीम में जसप्रीत बुमराह के जगह मोहम्मद सिराज को खिलाया गया था। इंग्लैंड टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी थी।
इंग्लैंड टीम इस तीन मैचों के सीरीज में तीनों मैचों में ऑल आउट हो गई। इस मैच में टीम इंग्लैंड 259 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए कप्तान जॉस बटलर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। जेसन रॉय ने 41 रन, मोईन अली ने 34 रन और क्रेग ओवर्टन ने 33 रन बनाए।
इंडिया के लिए हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। यूजी चहल ने भी 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट झटके। रविंद्र जडेजा ने भी 1 विकेट लिए।
बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत नहीं की। इंडिया के टॉप ऑडर को रीस टॉपली ने जल्दी चलता किया। सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा रन नहीं बना पाए। पर मैदान में विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत और ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या थे। दोनो के बीच 133 रन की साझेदारी बनी। रिषभ पंत ने 113 बॉल पर 125 रन की नाबाद साझेदारी खेली। हार्दिक पंड्या ने 51 बॉल पर 71 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड ने कुल 8 गेंदबाज का इस्तेमाल किया, पर रिषभ पंत और हार्दिक पंड्या के सामने किसी गेंदबाज की नहीं चली। इंडिया ने इस मैच के साथ साथ इस सीरीज को भी अपने नाम किया। अब टीम इंडिया अपना अगला दौरा वेस्ट इंडीज के खिलाफ वेस्ट इंडीज में खेलेगी।
