India vs England: सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी के बावजूद टीम इंडिया के हाथ जीत नहीं लगी

India vs England: सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी के बावजूद टीम इंडिया के हाथ जीत नहीं लगी


Nottingham: इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच हुए तीसरे मैच को इंग्लैंड ने 17 रनों से जीत लिया। सूर्यकुमार यादव की कमल की पारी के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया .....

India vs England 3rd T20i Review


इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच हुए तीसरे टू0i मैच को जीत लिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना दिए। टीम इंडिया रनों का पीछा करते हुए 20 ओवर में 198 रन ही बना पाई। 


इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा डेविड मलान ने 39 बॉल पर 77 रन बनाए। लियाम लिविंगटन ने 29 बॉल पर 42 रन बनाए। जेसन रॉय ने 26 बॉल पर 27 रन बनाए। 


इंडिया के लिए हर्षल पटेल और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा उमराम मालिक और आवेश खान ने भी 1-1 विकेट झटके। 


टीम इंडिया ने रनों का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं की थी। टीम इंडिया ने 31 रन पर अपने 3 विकेट को दिए थे। उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने खेली एक कमाल की पारी। सूर्यकुमार यादव ने 55 बॉल पर 117 रन बनाए। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव टू0i में शतक लगाने वाले पांचवे भारतीय बन गए।


3 विकेट जल्दी खोने के बाद सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के बीच 119 रन की साझेदारी बनी थी। पर 15वे ओवर के पहले बॉल पर ही श्रेयस अय्यर के आउट होते ही, टीम इंडिया ताश के पत्तो के तरह बिखर गई। टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना पाई।


इंग्लैंड के लिए टॉपली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। क्रिस जोर्डन और डेविड विली ने भी 2-2 विकेट झटके। मोईन अली ने सिर्फ 1 पर महत्वपूर्ण सूर्यकुमार यादव का विकेट झटका। 

Post a Comment

Previous Post Next Post