India vs England 2nd T20i: इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराकर टीम इंडिया ने सीरीज को किया अपने नाम

India vs England 2nd T20i: टीम इंडिया ने सीरीज को किया अपने नाम


Birmingham: इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच हुए दूसरे T20i मुकाबले को टीम इंडिया ने 49 रनों से जीत लिया। इस जीत से साथ साथ इंडिया ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया.....


India vs England 2nd T20i Review


इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा T20i मैच टीम इंडिया ने 49 रनों से जीत लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। इस मैच में टीम इंडिया 4 बदलावों के साथ उतरी थी। टीम में विराट कोहली, रिषभ पंत, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई। रोहित शर्मा और रिषभ पंत ने टीम इंडिया को अच्छी ओपनिंग शुरुआत दी थी। 


49 रन पर अपना डेब्यू कर रहे ग्लीसन ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया। उसके बाद सीरीज का पहला मैच खेल रहे विराट कोहली को भी ग्लीसन ने सिर्फ 1 रन पर चलता किया। 10.4 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 89 पर 5 विकेट था। टीम में वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा ने 29 बॉल पर 46 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया का स्कोर 170 तक पहुंचाया। 


अपना डेब्यू कर रहे ग्लीसन ने 3 विकेट लिए। पिछले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिस जोर्डन ने इस मैच में 4 विकेट लिए। बाकी सभी बॉलर विकेटलेस रहे।


रनों का पीछा करने उतरी टीम इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड ने पहली ही बॉल पर अपना पहला विकेट खो दिया। भुवनेश्वर कुमार की बहार जाती हुए गेंद पर जेसन राय ने अपना विकेट स्लिप में गवा दिया। खराब शुरुआत के साथ इंग्लैंड ने मोमेंटम को दिया। और टीम इंडिया ने इसी मोमेंटम को कंटिन्यू रखते हुए, इंग्लैंड को 121 रन पर ऑल आउट कर दिया। 


इंग्लैंड के नए कप्तान जॉस बटलर को पिछले मैच में 0 पर आउट होने के बाद इस मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी।  पर इस मैच में भी जॉस बटलर सिर्फ 4 रन ही बना पाए। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने सबसे ज्यादा 35 रन और डेविड विली ने 33 रन बनाए। 


भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और यूजी चहल ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और हर्षल पटेल ने भी 1-1 विकेट झटके। 


सीरीज का आखरी मैच कल (10 जुलाई को) को Nottingham में खेला जाएगा। कल इस मैच को जीतकर टीम इंडिया इंग्लैंड का इंग्लैंड में व्हाइट वाश करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड इस मैच को जीतकर आगे आने वाले एकदिवसीय सीरीज के लिए अच्छा मोमेंटम चाहेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post