India vs England 1st Odi Quick Summary | टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एकतरफा मैच हराया
Oval: इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच हुए पहले एकदिवसीय मैच को इंडिया ने 10 विकेट से जीत लिया। टीम इंडिया की ऑल राउंड प्रदर्शन ने टीम इंग्लैंड को एकतरफा मैच हराया।
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को टीम सिर्फ 110 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के 4 खिलाड़ी 0 पर आउट हो गए थे। इंग्लैंड टीम के कप्तान जॉस बटलर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए।
जसप्रीत बुमराह ने अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का बेस्ट बॉलिंग फिगर बनाया। बुमराह ने 7.2 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने भी 3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 1 विकेट झटका।
बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 18.4 ओवर में ही 114 रन बना दिए। रोहित शर्मा ने 58 बॉल पर नाबाद 76 रन और शिखर धवन ने 53 बॉल पर नाबाद 31 रन बनाए। भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
