भारत बनाम इंग्लैंड पांचवे टेस्ट मैच का चौथे दिन में अब तक का हाल।
Edgbaston: India vs England 5th टेस्ट मैच का दूसरा दिन दिन की शुरआत काफी अच्छा रही पर....
इंडिया बनाम इंग्लैंड पांचवे टेस्ट मैच के चौथे दिन की शुरुआत काफी अच्छी रही। चौथे दिन के पहले 8 ओवर में भारत ने बिना विकेट गवाए 28 रन मारे। भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और रिषभ पंत के बीच एक अच्छी साझेदारी बन रही थी।
पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने चेतेश्वर पुजारा को 53 वे ओवर के दूसरी बॉल पर आउट कर दिया। चेतेश्वर पुजारा स्टुअर्ट ब्रॉड की शॉर्ट पर कट शॉट मारना चाहते थे। पर गेंद सीधा फील्डर के हाथ में गई। जैक लीच ने एक आसान का कैच करके चेतेश्वर पुजारा को पवेलियन भेजा। आउट होने से पहले चेतेश्वर पुजारा ने 168 बॉल पर 66 रन बनाए।
क्रीज पर अभी रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर बैटिंग कर रहे हैं। रिषभ पंत अपने अर्धशतक के करीब हैं। इंडिया के पास अभी लगभग 300 रन की लीड है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या इंडिया इस लीड को और कैसे बढ़ा सकती है।
