India vs England 2nd T20i: इन खिलाडियों ने बढ़ाई कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें
इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा T20i मैच आज Edgbaston में खेला जाएगा। इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच हुए पहले मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 50 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया के पास 1-0 की बढ़त है। इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे मैच से टीम में साथ विराट कोहली, रिषभ पंत, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी। टीम इंडिया किन खिलाड़ियों को टीम में जगह देगी और किन खिलाड़ियों को टीम से बाहर जाना पड़ेगा। कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह एक मुश्किल फैसला होगा।
7 जुलाई को हुए इंडिया बनाम इंग्लैंड के पहले मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए। इंग्लैंड रनों का पीछा करते हुए 148 पर ही ऑल आउट हो गई। आज इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच Edgbaston में खेला जाएगा। पिछले मैच में मिले जीत के मोमेंटम को टीम इंडिया कंटिन्यू रखना चाहेगी। वही इंग्लैंड चाहेगे की वो इस मैच को जीत कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ले।
इस मैच से पहले विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और रिषभ पंत की स्क्वाड में वापसी हुए है। अब टीम इंडिया इन बड़े खिलाड़ियों को टीम में जगह देती है या नहीं यह बात देखने योग्य होगी। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली नंबर 3 पर बैटिंग करना पसंद करते हैं। विराट कोहली के अनुपस्थिति में दीपक हुडा ने नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए, काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब टीम सेलेक्टर्स खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को टीम में वापस लाती है या नहीं यह एक बहुत बड़ी बात है।
इसके अलावा IPL में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने वाले ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा को टीम में अक्षर पटेल के जगह पर लाया जा सकता है। विकेट कीपर रिषभ पंत को दिनेश कार्तिक के जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अर्शदीप सिंह या फिर हर्षल पटेल की जगह पर टीम में जगह दिया जा सकता है।
