India vs England 1st T20i Review | रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने बनाए नए रेकॉर्ड्स

India vs England 1st T20i Review: रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने बनाए नए रेकॉर्ड्स 


Southampton: इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच हुए पहले T 20i मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को 50 रनों से हराया। इस मैच को जीतते ही कप्तान रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड बना दिया....

India vs England 1st T20i Review & Highlights


इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच हुए पहले T20i मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। इंग्लैंड रनों का पीछा करते हुए 148 रन पर ऑल आउट हो गई। इंडिया यह मैच 50 रनों से जीत लिया। 


रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के रेकॉर्ड्स 

रोहित शर्मा ने इस मैच को जीतकर बतौर कप्तान लगातार 13 T20i मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया के लिए एक ही मैच में अर्धशतक लगाने और 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। 


टीम इंडिया की बैटिंग

इंडिया के लिए हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 33 बॉल पर 51 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने T20i में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार यादव ने 39 रन और दीपक हुडा ने 33 रन बनाए। 


टीम इंग्लैंड की बॉलिंग

इंग्लैंड के लिए बॉलिंग करते हुए मोईन अली और क्रिस जोर्डन ने 2 - 2 विकेट लिए। इसके अलावा टॉपले, मिल्स और पार्किनसन ने भी 1 - 1 विकेट झटके। 


टीम इंग्लैंड की बैटिंग

इंग्लैंड टीम रनों का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 148 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने सबसे ज्यादा 20 बॉल पर 36 रन बनाए। क्रिस जोर्डन ने 26 और ब्रुक ने 28 रन बनाए। 


टीम इंडिया की बॉलिंग

इंडिया के लिए बॉलिंग करते हुए हार्दिक पंड्या ने 4 विकेट लिए। अपना पहला मैच खेल रहे अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। चहल ने 2, भुवनेश्वर कुमार ने 1 और हर्षल पटेल ने भी 1 विकेट लिए। 


सीरीज में बढ़त

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों के सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली है। सीरीज का अलगा मैच 9 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। अगले मैच से टीम में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत और रविंद्र जडेजा की वापसी होगी। विराट कोहली के लिए अगले 2 मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post