भारत बनाम इंग्लैंड पांचवे टेस्ट मैच का दूसरा दिन में अब तक का हाल
Edgbaston: India vs England 5th टेस्ट मैच का दूसरा दिन खतम हुआ। आज का दिन भारत ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए.....
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के आखरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन की खेल खतम। बारिश के वजह से मैच में पूरे ओवर तो नहीं हुए, पर फिर भी भारत के नजरिए से ये दिन बहुत अच्छा गया। पहले सत्र में रविंद्र जडेजा ने अपना शतक पूरा कर इतिहास रचा। उसके बाद जसप्रीत बुमराह ने 16 बॉल पर 31 रन की नाबाद पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बनाए। ये ओवर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर था।
भारत की पहली पारी 416 रन पर सिमट गई। भारत के लिए टॉप स्कोरर - रिषभ पंत 146 (111), रविंद्र जडेजा 104 (194) और जसप्रीत बुमराह 31 (16)।
इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 21.5 ओवर में 60 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा मैथ्यू पॉट्स ने 2 विकेट और बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जो रूट को 1 - 1 सफलता मिली।
जसप्रीत बुमराह ने मैच की शुरुआत में ही इंग्लैंड के तीन विकेट झटक लिए। जसप्रीत बुमराह ने तीसरे ओवर की अखरी बॉल नो बॉल डाल दी थी। जिसके कारण उन्हें एक और बॉल डालनी पड़ी। उसकी अलगी गेंद पर बुमराह ने इंग्लैंड के ओपनर अलेक्स लिस को बोल्ड कर दिया।
उसके बाद पांचवे ओवर के पहले बॉल पर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के दूसरे ओपनर जैक क्रावले को मात्र 9 रन पर स्लिप में कैच आउट करा दिया। जसप्रीत बुमराह ने ग्यारहवे ओवर की छठी बॉल फिर डाल दी। जिसके वजह से उन्हें एक और बॉल डालनी पड़ी। और इस गेंद पर उन्होंने ओली पोप को स्लिप में कैच आउट किया।
ओली पोप के आउट होने के बाद मैच कुछ देर के लिए रुक गया। मैच के अखरी सत्र में जो रूट ने कुछ अच्छे शॉट खेले। पर 23 वे ओवर के अखरी बॉल पर मोहम्मद सिराज ने जो रूट को आउट कर दिया। नाइट वॉचमैन आए जैक लीच को मोहम्मद शमी ने पहले ही बॉल पर लगभग आउट कर ही दिया था। पर विराट कोहली के हाथ से एक आसान कैच छोड़ दिया।
पर उसके एक ही ओवर बाद मोहम्मद शमी ने जैक लीच को आउट कर दिया। दिन के अंत ने इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन है। अब कल यह देखने योग्य होगा की इंग्लैंड कितना और रन बनाकर भारत के लीड को कम कर पाती है, या भारत के तेज गेंदबाज इंग्लैंड को जल्दी ऑल आउट कर बड़ी लीड हासिल कर पाते हैं।
