India vs England के बीच होने वाले पांचवे टेस्ट के में जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्तानी?
रोहित शर्मा के कोविड से ठीक होने की कोई पक्की खबर नहीं आई है। तो क्या इस दौरे के अखरी टेस्ट मैच के लिए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान चुना जायेगा.....
![]() |
2021 में शुरू हुए भारत बनाम इंग्लैंड का टेस्ट सीरीज का अखरी मैच 1 जुलाई 2022 को खेला जाना है। इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले पांचवे टेस्ट मैच से कुछ ही दिन पहले रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव हो गए। और अभी तक उनके कोविड से ठीक होने की खबर नहीं आई है। 2021 में इस दौरे का अखरी मैच भी कोविड के वजह से रद्द हुआ था।
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले अखरी टेस्ट मैच के लिए BCCI ने 15 सदस्यों के टीम की घोषणा की थी। जिसमे रोहित शर्मा को कप्तान और जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया था। देखने वाली बात यह है की, क्या अब रोहित शर्मा के अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम का कप्तान बनाया जायेगा। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस को इंटरव्यू देते हुए इस बात का संकेत दिया, की जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान संभालने का मौका मिल सकता है।
इससे पहले अनिल कुंबले भारत के लिए कप्तानी करने वाले अखरी गेंदबाज थे। उनके बाद जसप्रीत बुमराह के पास यह मौका है, की वह एक गेंदबाज कप्तान बनें।
