भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाला पांचवे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी। पहले से ज्यादा खतरनाक है ये इंग्लैंड की टीम....
ये है टीम इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
1 जुलाई को भारत बनाम इंग्लैंड का अखरी टेस्ट मैच Edgbaston में होने वाला है। सीरीज के अखरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। हालांकि टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे है।
ये है इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन:-
Alex Lees
Zak Crawley
Ollie Pope
Joe Root
Jonny Bairstow
Ben Stokes (C)
Sam Billings (Wk)
Mathew Potts
Stuart Broad
Jack Leach
James Anderson
यह भी पढ़े:- क्या जसप्रीत बुमराह करेंगे आखरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी
इंग्लैंड की यह टीम काफी अच्छे फॉर्म में है। जब से बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान अपने हाथों में संभाली है। तब से इंग्लैंड की टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी। इसमें बड़ा हाथ उनके हेड कोच ब्रैंडम मक्कलम का भी है।
कैसा है इंग्लैंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने पिछले मैचों में भी काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। और इस न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए हाल ही के टेस्ट सीरीज में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके साथ साथ जॉनी बेयरस्टो भी काफी खतरनाक फॉर्म में है। उन्होंने ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए दूसरे टेस्ट मैच में मात्र 92 बॉल पर 136 रन बनाकर अपने टीम को जीत दिलाने में काफी मदद की थी।
इसके अलावा इंग्लैंड के गेंदबाज भी काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। विराट कोहली को परेशान करने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा मैथ्यू पॉट्स और जैक लीच भी बहुत अच्छे फॉर्म में हैं।
क्या भारत इतिहास रच पाएगी
अब देखने वाली बात यह है की क्या टीम इंडिया इस सीरीज को जीत पाएगी या नहीं। भारत को यह सीरीज जीतने के लिए या तो इस मैच को जितना पड़ेगा या तो इस मैच को ड्रॉ कराना पड़ेगा। इससे पहले टीम इंडिया आखरी बार 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीत पाई थी। उसके बाद अब तक टीम इंडिया इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने में असफल रही है।
