कैसा होगा टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन और क्यों?
ENGLAND: आज यानी के 1 जुलाई को Edgbaston में इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही रोहित शर्मा के कोविड पॉजिटिव होने की खबर BCCI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दिया था। इस निर्णायक मैच में भारतीय टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथ में दी गई है।
यह भी पढ़े: इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन, भारत के लिए जीत की राह आसान नहीं
रोहित शर्मा के बिना कैसी हो सकती है, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन। रोहित शर्मा के कोविड पॉजिटिव होने के बाद भारतीय स्क्वाड में मयंक अग्रवाल को रोहित शर्मा के बैकअप के तौर पर शामिल किया गया। अब भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड कुछ इस तरह है।
मयंक अग्रवाल, शुभम गिल, विराट कोहली, श्रेयस इयर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत (Wk), केएस भरत (Wk), रविन्द्र जडेजा, रविचंद्र अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (C), मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
कैसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन और क्यों?
रोहित शर्मा के उपलब्ध ना होने के कारण टीम इंडिया के पास ओपनिंग के लिए तीन ऑप्शन हैं। मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल, शुभमन गिल और हनूमा विहारी, या फिर मयंक अग्रवाल और हनूमा विहारी। पर आपको बता दे की हनुमा विहारी का ओपनिंग में रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है। इसीलिए शायद भारतीय टीम मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल के साथ ओपनिंग ही करना पसंद करे।
ओपनिंग के बाद नंबर तीन के लिए भारत के पास चेतेश्वर पुजारा है। और नंबर चार पर किंग कोहली ही होंगे। अगर भारतीय टीम हनुमा विहारी से ओपनिंग कराती है, तो नंबर 5 के लिए भारत के पास एक ही ऑप्शन बचता है, श्रेयस इयर। अगर मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ओपनिंग करते हैं, तो नंबर 5 पर हनुमा विहारी खेलते हुए दिख सकते हैं।
नंबर 6 पर विकेट कीपर रिषभ पंत और नंबर 7 पर रविन्द्र जडेजा खेलेंगे। क्योंकि मैच इंग्लैंड में है, इसीलिए भारतीय टीम चार तेज गेंदबाज के साथ जाना चाहेगी। इसीलिए नंबर 8 पर आपको शार्दुल ठाकुर, नंबर 9 पर मोहम्मद शमी, नंबर 10 पर कप्तान जसप्रीत बुमराह और नंबर 11 पर मोहम्मद सिराज खेलते हुए दिख सकते हैं।
इस तरह हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
यह जानकारी आपको कैसी लगी नीचे कमेंट करके अपनी राय जरूर दें।
