India vs England 5th Test Match Day 1: क्या है पहले दिन में भारत का हाल, रिषभ पंत ने रचा इतिहास

इंडिया बनाम इंग्लैंड पांचवे टेस्ट मैच पहले दिन में अब तक समरी।

India vs England 5th test match day 1 update


India vs England 5th Test Match: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था। और उनके गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को बिलकुल सही साबित करते हुए सिर्फ 98 रन पर ही भारत के 5 विकेट झटक लिए। पर उसके बाद क्या होने वाला था, पूरे इंग्लैंड टीम को इसकी भनक भी नहीं थी ....


Edgbaston: India vs England के बीच हो रहा पांचवा मैच का पहला दिन खतम हुआ। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को बिलकुल सही साबित किया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय ओपनर शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा को जल्दी ही पैवेलियन का रास्ता दिखाया। उसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स ने हनुमा विहारी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 


24 ओवर के दूसरे बॉल पर विराट कोहली एक अजीबो गरीब तरह से आउट हो जाते हैं। मैथ्यू पॉट्स के बॉल पर विराट कोहली के बल्ले का इनसाइड एज लग कर बॉल सीधा स्टंप पर लग गई। इस तरह विराट कोहली ने अपनी विकेट गंवाई। उसके बाद श्रेयस अय्यर ने कुछ ताबड़ तोड़ बालेबाजी करते हुए 11 बॉल पर 15 रन बनाए। पर उसके बाद अपनी कमजोरी शॉर्ट बॉल पर जेम्स एंडरसन के शिकार बने। 


उसके बाद मैदान पर रिषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने ऐसी पारी खेली। जिसकी कल्पना इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी नहीं की होगी। रिषभ पंत और रविंद्र जडेजा के बीच 200+ रन की साझेदारी बनी। रिषभ पंत ने मात्र 111 बॉल पर 146 रन मारे। 66 वे ओवर के दूसरे बॉल पर जो रूट को चौका मारने की कोशिश में रिषभ पंत स्लिप में कैच आउट हो गए। रिषभ पंत तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने जिसने Edgbaston के इस मैदान पर शतक लगाया है। 


बैटिंग करने आए शार्दुल ठाकुर 12 बॉल पर 1 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार बने। क्रीज पर रविंद्र जडेजा 163 बॉल खेलकर 83 रन पर नाबाद और मोहम्मद शमी 10 बॉल खेलकर 0 रन पर नाबाद हैं। देखने वाली बात यह है की क्या रविंद्र जडेजा भी अपना शतक पूरा कर पाएंगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post