इंडिया बनाम इंग्लैंड पांचवे टेस्ट मैच में अब तक की समरी
India vs England 5th Test Match: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। और उनके गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को बिलकुल सही साबित करते हुए भारतीय ओपनरों को आउट कर दिया....
Edgbaston: India vs England के बीच हो रहा पांचवा मैच बारिश के कारण रुका। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को बिलकुल सही साबित किया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय ओपनर शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा को जल्दी ही पैवेलियन का रास्ता दिखाया।
Also Read This: इंग्लैंड के खिलाफ तीन T20i और तीन Odi के लिए भारतीय स्क्वाड घोषित
अब तक मैच में भारत ने 20.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए हैं। हनुमा विहारी 46 बॉल खेलकर 14 पर नाबाद और विराट कोहली 7 बॉल खेल कर 1 रन पर नाबाद बैटिंग कर रहें हैं।
जेम्स एंडरसन ने मैच के छठे ओवर में एक गुड लेंथ बॉल डालकर शुभमन गिल को स्लिप में आउट किया। मैच रुकने के कुछ ओवर पहले ही उसी प्रकार से जेम्स एंडरसन ने चेतेश्वर पुजारा को भी स्लिप में जैक क्रावले से कैच आउट करा दिया।
अब जेम्स एंडरसन के सामने उनके पसंदीदा शिकार विराट कोहली बैटिंग कर रहें हैं। देखने वाली बात यह है की क्या वो फिर से विराट कोहली को अपना शिकार बनाते हैं। या फिर विराट कोहली उनपर पलटवार करते हैं।
