India vs England 5th Test Match: इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर इतिहास रचा
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया
Birmingham: India vs England 5th इंग्लैंड ने 7 विकेट से भारत को हराया। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने दूसरी पारी में शतक लगाया......
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच हो रहे पांचवे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को सात विकेट से हराया। भारत ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे। उसके जवाब में इंग्लैंड 284 ही बना पाई। भारत ने अपने दूसरी पारी में बस 245 रन ही बना पाई। भारत के दूसरी पारी के खतम होने के बाद भारत के बाद 377 रन की लीड थी।
इंग्लैंड को सीरीज बराबर करने और इस मैच को जीतने के लिए 378 चाहिए थे। इंग्लैंड के ऑपनरो ने दूसरी पारी में काफी अच्छी शुरुआत दी। इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राली और अलेक्स लिस के बीच 107 रन की साझेदारी बनी।
उसके बाद इंग्लैंड ने लगातार 3 विकेट को दिए। इंग्लैंड का स्कोर 109 पर 3 था। पर जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड की पारी को संभाला। दोनो ने अपना अपना शतक पूरा किया। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी इंडिया को पूरी तरह गेम से बाहर कर दिया।
भारत ने दूसरी पारी के शुरुआत में ही काफी मौके खो दिए थे। हनुमा विहारी ने जॉनी बेयरस्टो जब 14 रन पर थे उनका साथ छोड़ दिया था। उसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद 114 रन बनाए। जो रूट ने भी नाबाद 142 रन बनाए।
इस मैच से पहले भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे थी। पर इंग्लैंड ने इस मैच को जीत कर सीरीज को 2-2 के बराबरी पर खड़ा कर दिया।
अब भारत 7 जुलाई से शुरू होने वाले T20i सीरीज और Odi सीरीज को जीतने के लिए देखेगी। इयोन मोर्गन के रिटायर होने के बाद जोश बटलर को इंग्लैंड के T20i और Odi कप्तान नियुक्त किया है।
