India vs England 5th Test Match Review | इतिहासों से भरा रहा इंडिया बनाम इंग्लैंड का यह मैच

India vs England 5th Test Match Review

India vs England 5th test match review


भारत बनाम इंग्लैंड 5th टेस्ट मैच: टॉस-

Birmingham: इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखरी मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा था। इंग्लैंड के ने टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था। उन्होंने टॉस के दौरान कहा था, की हम अपना पिछला तीन टेस्ट मैच चेस करके जीतते हुए आ रहे हैं। हम इस मोमेंटम को कंटीन्यू रखना चाहते हैं। वहीं रोहित शर्मा के कोविड पॉजिटिव होने के कारण जसप्रीत बुमराह इस मैच के लिए भारतीय टीम का कप्तान चुना गया था। 


भारत बनाम इंग्लैंड 5th टेस्ट मैच: भारत की पहली पारी -

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए ओपनिंग की। भारत ने अपने पहले पारी की शुरुआत अच्छी की थी। शुभमन गिल ने कुछ अच्छे शॉट खेले। पर छठे ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल कवर ड्राइव मारने की कोशिश में स्लिप में कैच आउट हो गए। इसके बाद एक एक करके भारत ने 98 रन पर पांच विकेट गवा दिए थे। 


नंबर 5 और नंबर 7 पर बैटिंग कर रहे दो बाए हाथ के बल्लेबाज रिषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने भारतीय पारी को संभाला। रिषभ पंत ने 111 बॉल पर 146 रन मारे। रविंद्र जडेजा ने भी शतकीय पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 194 बॉल पर 104 रन बनाए। दोनो के बीच 222 रन की साझेदारी बनी। जसप्रीत बुमराह ने इस टेस्ट मैच में अपने बल्ले के साथ एक कमाल का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बनाकर, उसे टेस्ट इतिहास का सबसे महंगा ओवर बना दिया। 


इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। मैथ्यू पॉट्स ने 2 विकेट। इसके अलावा बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और जो रूट को ने भी 1 - 1 विकेट लिए। 


भारत बनाम इंग्लैंड 5th टेस्ट मैच: इंग्लैंड की पहली पारी

इंग्लैंड के लिए अलेक्स लिस और जैक क्रॉली ओपनिंग कर रहे थे। इंग्लैंड के ओपनरो ने अच्छी शुरुआत नहीं की थी। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के ओपनर अलेक्स लिस को 6 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद जैक क्रॉली को सिर्फ 9 रन पर स्लिप में कैच आउट करा दिया। इंग्लैंड ने 44 रन पर अपने 3 विकेट को दिए थे। जो रूट अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे। पर मोहम्मद सिराज की एक अनप्लेयबल बॉल पर कॉट बिहाइंड आउट हो गए। 


जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की पहली पारी को संभाला। जॉनी बेयरस्टो ने 140 बॉल पर 106 रन बना का मोहम्मद शमी का शिकार बने। बेन स्टोक्स भी 25 रन बना कर आउट हो गए। इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 284 रन पर सिमट गई।


भारत के लिए पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 3, मोहम्मद शमी ने 2 और शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लिए। 


भारत बनाम इंग्लैंड 5th टेस्ट मैच: भारत की दूसरी पारी -

इंग्लैंड की पहली पारी खतम होने के बाद भारत के पास 132 रन की लीड थी। पर फिर से जेम्स एंडरसन ने भारतीय ओपनर शुभमन गिल को सिर्फ 4 रन पर आउट कर दिया। हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा के बीच अच्छी साझेदारी बन रही थी। पर सोलहवे ओवर के तीसरे गेंद पर हनुमा विहारी स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बन गए। विराट कोहली भी 20 रन बना कर बेन स्टोक्स का शिकार बने। 


चेतेश्वर पुजारा और रिषभ पंत के बीच एक अच्छी साझेदारी बनी। चेतेश्वर पुजारा ने 168 बॉल पर 66 रन और रिषभ पंत ने 86 बॉल पर 57 रन बनाए। पिछली पारी में शतक लगाने वाले रविंद्र जडेजा ने 58 बॉल पर 23 रन बनाए। अंत में भारत की दूसरी पारी 245 रन पर सिमट गई। भारत की दूसरी पारी खतम होने तक भारत के पास 377 रन की लीड थी। इंग्लैंड को जीत के लिए 378 रन चाहिए थे। 


इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। स्टुअर्ट ब्रॉड और मैथ्यू पॉट्स ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा जेम्स एंडरसन और जैक लीच ने भी 1-1 विकेट लिए। 


भारत बनाम इंग्लैंड 5th टेस्ट मैच: इंग्लैंड की दूसरी पारी

इंग्लैंड के ओपनरों ने इंग्लैंड को इस रन चेस में काफी अच्छी शुरुआत दी। अलेक्स लिस और जैक क्रॉली के बीच पहले विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी बनी। अलेक्स लिस ने 86 बॉल पर 57 रन बनाए। जैक क्रॉली ने भी 76 बॉल पर 46 रन बनाए। 107 रनों के साझेदारी के बाद, इंग्लैंड ने एक के बाद एक तीन विकेट खो दिए। इंग्लैंड का स्कोर 107/0 से 109/3 हो गया। 


जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने एक बार फिर इंग्लैंड की पारी को संभाला। दोनो ने 269 रन की मैच विनर साझेदारी खेली। जो रूट ने 173 बॉल पर 142 रन और जॉनी बेयरस्टो ने 145 बॉल पर 114 की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड ने 7 विकेट से इस मैच को जीत लिया। भारत के लिए सिर्फ जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। बाकी सारे गेंदबाज को एक भी सफलता नहीं प्राप्त हुई। 


जॉनी बेयरस्टो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जो रूट को इंग्लैंड के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज और जसप्रीत बुमराह को भारत के तरफ से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इंग्लैंड की इंग्लैंड में सबसे बड़ी रन चेस है। इंग्लैंड ने इस मैच को जीत कर इस सीरीज को 2-2 से बराबर पर खतम किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post